Kitabwalaa

UP Board Result 2025 LIVE: इंतजार होगा खत्म, यूपी बोर्ड 10th 12th रिजल्ट जल्द जारी होने की उम्मीद, लिंक upmsp.edu.in पर होगा एक्टिव

UP Board Result 2025 LIVE: इंतजार होगा खत्म, यूपी बोर्ड 10th 12th रिजल्ट जल्द जारी होने की उम्मीद, लिंक upmsp.edu.in पर होगा एक्टिव

UP Board Result 2025

UPMSP की ओर से UP Board Result 2025 Date की घोषणा आज नोटिफिकेशन जारी कर की जा सकती है। इसके बाद नतीजे (UP Board Result 2025 Live Updates) प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोर्ड सचिव भगवती सिंह एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में जारी किया जायेगा। नतीजे वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी होते ही विद्यार्थी केवल रोल नंबर दर्ज करके मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे।

उत्तर प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2025 का इंतजार कर रहे छात्रों एवं उनके अभिभावकों के लिए बड़ी खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) की ओर से यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट (UP Board 10th 12th Result 2025) इस वीक में कभी भी जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने से एक दिन पूर्व यूपीएमएसपी की ओर से अधिसूचना जारी कर नतीजे घोषित किये जाने की डिटेल साझा की जाएगी। इस वर्ष उत्तर प्रदेश बोर्ड से दोनों ही कक्षाओं को मिलाकर करीब 55 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था जिसमें से 51.37 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षाओं में शामिल हुए थे।

UPMSP 10th, 12th Result 2025 Live: 4 स्टेप्स में चेक कर सकेंगे परिणाम

UP Board Result 2025 Date: प्रेस कॉन्फ्रेंस ने रिजल्ट होगा जारी

यूपी बोर्ड रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोर्ड सचिव भगवती सिंह, शिक्षा मंत्री एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में जारी किया जायेगा

CBSE Result 2025 Class 10, 12: केवल रोल नंबर से चेक किया जा सकेगा परिणाम

यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए केवल रोल नंबर की आवश्यकता होगी। ऐसे में जिन छात्रों को रोल नंबर याद नहीं है वे तुरंत ही अपने एडमिट कार्ड से इसे चेक कर सकते हैं।

UP Board 10th 12th Result 2025 LIVE: इन वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक होगा एक्टिव

UMMSP की ओर से रिजल्ट जारी होते ही डायरेक्ट लिंक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in, upmspresults.up.nic.in पर एक्टिव होगा। छात्र या उनके अभिभावक इसमें से किसी भी साइट पर जाकर रिजल्ट की जांच कर सकेंगे।

UP Board Result 2025 Date: यूपी बोर्ड रिजल्ट डेट

 UPMSP की ओर से रिजल्ट 25 अप्रैल तक किसी ही दिन जारी किया जा सकता है। नतीजे दोनों ही कक्षाओं के एक साथ जारी किये जायेंगे।

UP Board Result Kab Aayega: एक साथ आएगा हाई स्कूल एवं इंटर का रिजल्ट

यूपी बोर्ड की ओर से 10वीं एवं 12वीं का रिजल्ट एक साथ जारी किया जायेगा। इसके बाद दोनों ही कक्षाओं के स्टूडेंट्स नतीजे चेक कर पाएंगे।

UP Board 10th 12th Result 2025: नोटिफिकेशन जारी कर बताई जाएगी रिजल्ट जारी होने की डेट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् की ओर से यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने की डेट अधिसूचना जारी कर बताई जाएगी। इस नोटिफिकेशन में रिजल्ट जारी होने का समय एवं डेट की जानकारी साझा की जाएगी।

UP Board Result 2025: क्या आज जारी होगा यूपी बोर्ड रिजल्ट?

मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक यूपी बोर्ड रिजल्ट आज जारी कर दिया जायेगा। हालांकि अभी तक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् की ओर से UP Board 10th 12th Result 2025 जारी होने की कोई सूचना साझा की नहीं की गई है।

 

 

Exit mobile version